रेलवे बोर्ड ने भागलपुर आने वाली नौ ट्रेनों की टाइमिंग 15 अगस्त से बदल दी है। अब ये ट्रेन 10 से 15 मिनट की देरी से भागलपुर पहुंचेगी। बोर्ड का आदेश सोमवार को भागलपुर रेल प्रशासन को मिल गया। नई टाइमिंग के मुताबिक अब अजमेर एक्सप्रेस 17:30 बजे की जगह 17:45 बजे भागलपुर आएगी। अंग एक्सप्रेस 8:30 बजे की जगह 8:45 बजे, गरीब रथ 10:45 बजे की जगह 11:00 बजे, मुजफ्फरपुर जनसेवा 6:00 बजे की जगह 6:15 बजे,
Total Downloads: 84
नई दिल्ली वीकली एक्सप्रेस 20:00 बजे की जगह 20:15 बजे, अमरनाथ एक्सप्रेस 10:00 बजे की जगह 10:15 बजे, जमालपुर-साहेबगंज डीएमयू 17:08 की जगह 17:09 बजे, जमालपुर-रामपुर हाट पैसेंजर 14:45 बजे की जगह 14:11 बजे और भागलपुर-बांका पैसेंजर 11:25 की जगह 11:40 बजे भागलपुर आएगी। जमालपुर-रामपुर हाट पैसेंजर 14:55 बजे की जगह 14:26 बजे भागलपुर से खुलेगी। जबकि जमालपुर-साहेबगंज डीएमयू 17:14 बजे की जगह 17:15 बजे भागलपुर से खुलेगी। शेष ट्रेनों की टाइमिंग यथावत रहेगी।

हावड़ा-जमालपुर में थ्री एसी बोगी बढ़ाई जाए
भागलपुर |रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में इस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कुंज बिहारी झुनझुनवाला द्वारा हावड़ा-जमालपुर में थ्री एसी बोगी बढ़ाने, भागलपुर से साहेबगंज जाने के लिए सुबह में ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराने और देरी से चल रही गाड़ियों को राइट टाइम करने की मांग डीआरएम के समक्ष उठाने का महासचिव ने स्वागत किया है। महासचिव अशोक भिवानीवाला ने बैठक में रेल अधिकारियों द्वारा चैंबर के सवालों पर सकारात्मक जवाब देने के लिए धन्यवाद दिया।

