भागलपुर। मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के कटघर मोहल्ले में मंगलवार को आपत्तिजनक नारेबाजी के बाद दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। तनाव के बाद एक दूसरे पक्ष के लोग पथराव करने लगे। पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कई लोग घायल हो गए।
Total Downloads: 113
सूचना मिलने पर सिटी एसपी एसके सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दीगई। एसपी ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा। घटना के बाद मौके पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। एसपी ने दोनों पक्षों को भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। कहा जो भाईचारे के माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इधर स्थानीय लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अचानक एक पक्ष के लोग आकर आपत्तिजनक नारे लगाने लगे थे। उसे रोका गया तो पथराव करने लगे। जवाबी कार्रवाई के तहत दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। स्पेशल ब्रांच की टीम को सूचना संग्रह के लिए आसपास के इलाके में तैनात कर दिया है। पुलिस फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

