भागलपुर : एसिड हमले के आरोप में गिरफ्तार राजा यादव को पूछताछ के बाद मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। अभिषेक और मनीष को पूछताछ के बाद मंगलवार देर शाम को पुलिस ने छोड़ दिया। जबकि तीन अन्य युवकों को पुलिस ने पहले ही पूछताछ के बाद छोड़ दिया था।

बता दें कि इस घटना में पुलिस ने पहले ही पूछताछ के बाद प्रिंस को जेल भेज दिया था। इधर, इस वारदात में सात संदिग्ध को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। प्रशांत, रंजीत, रीशु, मोनू झा, पवन, लल्ला और डब्लू को पकड़ने के लिए पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मंगलवार को प्रिंस के घर में ताला लगा मिला। घर पर कोई नहीं था। प्रिंस अपनी मां और नानी के साथ घर में रहता था। उसकी मां अलीगंज चौक के पास मनिहारी की दुकान चलाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिनों से उसके घर में ताला लगा हुआ है। प्रिंस की मां और उसकी नानी घर पर नहीं रह रही है। दोनों अलीगंज इलाके में एक रिश्तेदार के घर में रह रही हैं।

उधर, पीड़िता के घर पर सुरक्षाकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मंगलवार को एसिड पीड़िता के कॉलोनी में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है। चार बाइक सवार जवान कॉलोनी में गश्ती कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से पूर्व पुलिस गश्ती नहीं करती थी। दवाब देने पर एकाध दिन पुलिस की गाड़ी कॉलोनी रात्रि गश्ती में आती थी।

मोजाहिदपुर इंस्पेक्टर राम इकबाल यादव के अनुसार पूछताछ में संलिप्तता सामने नहीं आने पर अभिषेक और मनीष को भी छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पांच दिनों से स्लाइन पर निर्भर है पीड़ित छात्र : वाराणसी के समयन अस्पताल में एसिड पीड़ित छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन ने बताया कि पांच दिनों से वह सिर्फ स्लाइन पर ही निर्भर है। अन्न तो दूर की बात है जूस भी नहीं दिया जा रहा है। कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिसिया कार्रवाई पर संतोष जाहिर करते हुए परिजन ने कहा कि घटना में संलिप्त अन्य दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। प्रशासन दोषियों को सजा दिलाने की दिशा में ठोस पहल करे। घटना के बाद से परिजन ही नहीं बल्कि समाज के अन्य लोग भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्कूल और कॉलेज से लौटने के बाद बेटियों को घर से बाहर निकलने की बात तो दूर दरवाजा के आगे खड़ी होने से भी मना करते हैं। कॉलोनी के महिला-पुरुष परहेज कर रहे हैं। कॉलोनी के लोग भी संदिग्धों पर नजर रख रहे हैं।

राजा यादव की गिरफ्तारी के विरोध में फिर गंगटी में विरोध प्रदर्शन

एसिड हमला मामले में पुलिस ने राजा यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को राजा के परिजन और गंगटी के लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने सड़क प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान आधा घंटे आवागमन बाधित हो गया था। राजा की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *