तारापुर थानाक्षेत्र के मिल्की गांव में बुधवार की शाम कच्चे कांवरिया पथ से सटे नहर में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गये, जिसमें दो बच्चे की मौत हो गयी। मृतक सहोदर भाई थे। मृतकों में असरगंज के चाफा गांव के शंभू मंडल का पुत्र राजा कुमार (10वर्ष) एवं आदित्य कुमार (8 वर्ष) शामिल है। दोनों भाई प्राथमिक विद्यालय चाफा असरगंज में पढ़ते थे।

श्रावणी मेला को लेकर असरगंज के चाफा गांव निवासी शंभू मंडल ने मिल्की स्थित कांवरिया मार्ग पर दुकान खोली है। उनकेे दो पुत्र एवं एक पुत्री दुकान पर ही रहते थे। बुधवार की शाम तीनों भाई-बहन कांवरिया मार्ग से सटे नहर में नहाने चले गये। नहाने के दौरान बड़ा भाई राजा कुमार गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख छोटा भाई आदित्य कुमार बचाव में आया लेकिन उसकी कोशिश नाकाम रही।

बड़े भाई के साथ ही वह भी डूब गया। नहर के पास खेत में काम कर रहे लोगों ने छोटी बच्ची अन्नू को बाहर निकाल लिया। अन्नू ने दुकान पर जाकर दोनों भाइयों के डूबने की जानकारी पिता को दी। पिता ने स्थानीय लोगों के साथ नहर पहुंच कर खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद दोनों भाइयों का शव मिल गया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर तारापुर पुलिस पहंुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा। पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चा का शव परिजनों को सौंप दिया गया। दो बच्चे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *