(मुंगेर). थाना क्षेत्र के ददरीजाला-कठौर गांव के बीच शनिवार तड़के अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर के नाबालिग चालक ने सड़क किनारे खड़ी इंटर की छात्रा को कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 15 साल की प्रीति सुबह साइकिल से कोचिंग के लिए संग्रामपुर जा रही थी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें

पुलिस भी घटनास्थल पर विलंब से पहुंची। इससे आक्रोश और भड़क गया। उन्होंने पुलिस को खदेड़ कर जीप को भी फूंक दिया। थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने भागकर पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार के घर जाकर शरण ली। भीड़ वहां भी पहुंच गई। किसी तरह उनकी जान बची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव से बाहर आने के बाद तेज रफ्तार ट्रैक्टरों को देख प्रीति साइकिल रोककर सड़क किनारे खड़ी थी। तभी आगे आ रहे ट्रैक्टर के नाबालिग चालक ने लहरिया कट अंदाज में ट्रैक्टर चलाना चाहा। रफ्तार पर नियंत्रण नहीं होने से छात्रा ट्रैक्टर के नीचे आ गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका प्रीति भारती कमरगामा गांव के दिवाकर कुमार सिंह की पुत्री थी।

विलंब से पहुंचने पर पुलिस टीम को झेलना पड़ा लोगों का गुस्सा : ग्रामीणों के अनुसार घटना लगभग सुबह 5.15 बजे घटी। ग्रामीणों ने तुरंत मोबाइल पर संग्रामपुर थाना पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस डेढ़ घंटे बाद  पहुंची। इससे ग्रामीण उत्तेजित हो गए और पुलिस को खदेड़ना शुरू कर दिया। भीड़ को आते देख पुलिस भाग खड़ी हुई। इसी बीच ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास खड़ी पुलिस जीप में आग लगा दी। बाद में कई थानों की पुलिस के साथ सीआरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।  स्थानीय विधायक डाॅ. मेवालाल चौधरी भी घटनास्थल पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी।

पुलिस की मिलीभगत से नाबालिग चला रहे वाहन्र : घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत से लकड़ी, बालू माफिया के साथ पशु तस्कर भी इसी रास्ते से वाहन लेकर जाते हैं। कई बार पुलिस सेे शिकायत की पर अबतक रोक नहीं लगी। इन ट्रैक्टरों को अक्सर नाबालिग ही चलाते हैं। स्पीड भी तेज रहती है।

ग्रामीणों ने पुलिस जीप में आग लगाकर कानून तोड़ा। सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर 22 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सख्त कार्रवाई की जाएगी। – बाबू राम, एसपी, मुंगेर

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *