भागलपुर : बागेश्वरधाम सरकार के नाम से प्रचलित आचार्य धीरेंद्र शास्त्री सितंबर में भागलपुर आ रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए अटल विचार परिषद के संयोजक अर्जित शाश्वत चौबे ने बताया कि बागेश्वर धाम सरकार को भागलपुर आने का आमंत्रण दिया गया है.
Total Downloads: 426
उन्होंने बताया कि पहले जुलाई या अगस्त में उन्हें आमंत्रण देने की बात थी लेकिन इन महीनों में बागेश्वरधाम सरकार के कई कार्यक्रम थे इसलिए उन्हें सितंबर में आने का आमंत्रण दिया गया है. उन्होंने बताया कि भागलपुर आने पर उनका कार्यक्रम सैंडिस या हवाई अड्डा मैदान में हो सकता है.
उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को पटना के गांधी मैदान में आयोजित सनातन महाकुंभ में बागेश्वर धाम सरकार आये थे. कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा. महाकुंभ में पद्मभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य आये थे. इसके अलावा देश के प्रसिद्ध साधु-संतों का आगमन हुआ था.

