img 20220304 wa0014 jpg 75

भागलपुर। एसएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में स्नातक पार्ट-थर्ड की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ रमन सिन्हा, डॉ अनुराधा प्रसाद, डॉ. दीपक कुमार दिनकर, ईशा स्मिता और डॉ सुनीता सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ रमन सिन्हा ने छात्राओं को काफी मेहनत और अनुशासित रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम में मिस पॉलिटिकल साइंस ( 2018-21) पार्ट थर्ड की छात्रा अदिति को चुना गया। प्रथम रनर अप नुपुर सिन्हा रही तो सेकेंड रनर अप श्रुति गौतम रही। तीनों छात्राओं को विभाग के शिक्षकों ने सम्मानित किया गया। विभाग की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रोजी सिंह, साक्षी, स्वाति, प्रिया, रत्ना, स्तुति, शैली, नेहा, रूकसार सहित बड़ी संख्या में पॉलिटिकल साइंस विभाग के पार्ट वन, पार्ट टू और पार्ट थ्री की छात्राएं मौजूद रही। धन्यवाद ज्ञापन शैली ठाकुर ने की जबकि मंच संचालन व कार्यक्रम का समन्वय पार्ट टू की छात्रा रोजी सिंह और साक्षी कर रही थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *