कार्मेल स्कूल में शुक्रवार को फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न कक्षाओं के बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों की ओर से नृत्य, गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। जूनियर वर्ग के पहले ग्रुप में आशु, श्रेयशी व भार्गवी अमृत, दूसरे ग्रुप में कुमारी अर्पिता राय, श्रेया सारण्या व सोमा, तीसरे ग्रुप में सोनाक्षी उपाध्याय, ईशानवी व आश्वी क्रमश: प्रथम, दि्वतीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में तीन ग्रुपों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान आईसीएसई और आईएससी बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड के स्कूल व विषय के टॉपरों को सम्मानित किया गया। स्कूल से जुड़े कम्युनिटी कॉलेज की छात्रा बेली एनिमा को बेस्ट एंडेवर, प्रिया कुमारी को ऑलराउंडर व कल्याणी पांडे को मोस्ट क्रियेटिविटी का पुरस्कार मिला। सभी को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिस्टर प्रतिभा, उप प्रधानाचार्य सिस्टर स्टेफी, सिस्टर सेवरीन, सिस्टर एस्प्रांजा व सिस्टर जैक्लीन ने छात्राओं को सम्मानित किया। जूनियर वर्ग की प्रस्तुति के दौरान निर्णायक मंडली में शिक्षिका रश्मि मींज, जाबा राय व मेरी हांसदा, सीनियर वर्ग में शाहिरा, सुपम और अमृता मौके पर उपस्थित थीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *