भागलपुर के नया बाजार चौक पर रविवार रात ढाई बजे कोतवाली पुलिस ने क्षतिग्रस्त इनोवा कार से दो बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। कार बिल्कुल नई है और उसमें नंबर भी नहीं था। गाड़ी का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी भागलपुर के मशहूर कपड़ा और खाद्य सामग्री व्यवसायी की है। शराब और गांजा ढोने के लिए लग्जरी वाहनों का उपयोग भागलपुर में आम बात हो गई है।

इस इनोवा गाड़ी का चालक नशे में धुत था और सड़क किनारे बने चबूतरा उसे दिखा नहीं, जिस वजह से गाड़ी टकरा गई थी, जिसके बाद चालक गाड़ी छोड़ भाग गया। पुलिस की गश्ती दल ने कार को जब्त कर लिया। तलाशी में गाड़ी के भीतर शराब मिली।शराब के अलावा सिगरेट के पैकेट,गांजा पीने का सामान, प्लास्टिक के ग्लास समेत कई संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक इनोवा गाड़ी खलिफाबाग चौक स्थित एक कपड़ा व्यवसायी की है ।पुलिस कंपनी से उक्त गाड़ी के मालिक का पता लगा रही है। पुलिस के बयान पर गाड़ी के अज्ञात ड्राइवर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को शक है कि गाड़ी में बैठे लोग शराब पी रहे थे। क्योंकि दो में एक बोतल में आधी शराब है।वहीं पुलिस को इस बात का भी शक है कि उस गाड़ी का प्रयोग शराब ढोने में भी किया जा रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *