भागलपुर : ट्रिपल आईटी के दो छात्रों को काम स्कोर कंपनी ने 10 लाख प्रति वर्ष के पैकेट पर चुना है। इसमें अंजन अथुलिथ आदिकोप्पूला और मनदीप जागलान शामिल हैं। अंजन मूल रूप से तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले हैं। जबकि मनदीप हरियाणा के पानीपत निवासी हैं। मनदीप कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग तो अंजन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र हैं।
Total Downloads: 101
यह जानकारी पीआरओ डा. धीरज कुमार सिन्हा ने दी उन्होंने बताया कि दोनों के चयन पर ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो. अरविंद चौबे और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के फैकल्टी इंचार्ज डा. गौरव कुमार ने बधाई दी है।

इससे पहले चार और छात्रों का संस्थान से ही चयन हुआ। टूथसी साफ्टवेयर कंपनी में 15 लाख रुपये सलाना पैकेज पर हुआ था। कुल मिलाकर संस्थान से प्लेसमेंट जहां पहले से हो रहा था अब अच्छा पैकेज भी मिलना शुरू हो गया है। इससे पहले इक्षित अग्रवाल (हरिद्वार, उत्तराखंड), सचिन वर्मा (अयोध्या, उत्तर प्रदेश), अभिषेक कुमार (दरभंगा, बिहार) और गौतम हालदार (कल्याणी, पश्चिम बंगाल), जो कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विषय के छात्र थे। इन चारों का चयन कंपनी ने लिखित परीक्षा, तकनीकी राउंड और एचआर राउंड के बाद 15 लाख सलाना के पैकेज पर हुआ था।

