पहले कोहरे और अब नेटवर्क विस्तार के कारण बंद कई ट्रेनों की रद्द अवधि बढ़ा दी गई है। इसमें भागलपुर रेलखंड की भी तीन ट्रेनें हैं। लेकिन रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि लगभग साढ़े तीन माह से रद्द चल रही फरक्का एक्सप्रेस एक अप्रैल से प्रतिदिन चलेगी। प्रतिदिन चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस 12 दिसंबर से सप्ताह में दो दिन रद्द कर दी गई थी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निर्धारित समय और दिन पर चलेंगी ट्रेन
मालदा से भागलपुर होकर दिल्ली जाने वाली 13413 और 13483 नंबर फरक्का एक्सप्रेस हर सोमवार और शुक्रवार को रद्द चल रही थी। वहीं 13414 और 13484 नंबर की डाउन फरक्का एक्सप्रेस हर बुधवार और रविवार को दिल्ली से रद्द कर दी गई थी। अब ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय और दिन पर पहले की तरह चलेगी।

इन ट्रेनों के यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
वहीं हर गुरुवार को भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन मालदा से आनंद विहार जाने वाली न्यू फरक्का एक्सप्रेस एवं सियालदह- दिल्ली अपर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी फिर बढ़ गई है। इस ट्रेन के यात्रियों को लगातार तीसरी बार अपना आरक्षण रद्द कराना पड़ा। अब इन ट्रेनों की सेवा 12 से 16 अप्रैल के बीच बहाल की जाएगी। बताया गया है कि कई जगह नेटवर्क विस्तार का काम चल रहा है। इसलिए इन तीनों ट्रेनों के रद्द अवधि को बढ़ाया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet