भागलपुर जिला परिषद सदस्य अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह को रविवार की शाम जेल भेज दिया गया। शनिवार की गिरफ्तारी के बाद उन्हें मायागंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। रविवार की शाम उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके बाद उन्हें एसडीजेएम एसके सिंह के लालबाग स्थित आवास पर ले जाया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल भेजा गया।

जिप अध्यक्ष को शाम में जज आवास पर ले जाने के लिए पुलिस के निकलते ही जज के आवास के बाहर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। जिप अध्यक्ष की पत्नी और मेयर सीमा साहा, डिप्टी मेयर राजेश वर्मा और कई जिप सदस्य भी जज आवास के बाहर पहुंच गए। बंटी यादव भी वहां पहुंचे थे। काफी देर तक सभी बाहर खड़े रहे पर जिप अध्यक्ष को जेल भेजे जाने से पहले ही वे लोग वहां से चले गये।

इको टेस्ट में सबकुछ नॉर्मल आते ही डिस्जार्च किया

शनिवार का गिरफ्तारी के बाद जिप अध्यक्ष ने तबीयत बिगड़ने की बात कही थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शनिवार को ही कई प्रकार की जांच हो चुकी थी। सीने में दर्द की शिकायत की थी। इको टेस्ट बाकी रह गया था। रविवार की शाम इको टेस्ट भी करा दिया गया। टेस्ट में सबकुछ नॉर्मल आते ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। शाहकुण्ड थानाध्यक्ष, बरारी थानाध्यक्ष और तिलकामांझी थानाध्यक्ष उन्हें साथ लेकर जज आवास पर पहुंचे। वहां कोतवाली इंस्पेक्टर भी पहुंचे। महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *