बिहार के भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना अंतर्गत एक कार अनियंत्रित होकर शनिवार रात धमना नदी में गिर गयी। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी।
शाहकुंड थाना प्रभारी सुनील कुमार ने आज बताया कि शाहकुंड—असरगंज रोड के बीच हुए इस हादसे में मरने वालों में कार चला रहे किसलय कुमार की पत्नी रेखा देवी (४२), पुत्र कुणाल कश्यप (१३) और पुत्री काव्या कश्यप (१०) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कार नदी में गिरने के बाद किसलय तैर कर बाहर निकल आए।


सुनील ने बताया कि तीनों शवों को आज सुबह नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार को भी नदी से निकाल लिया गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

