भागलपुर में एक ही दिन अलग-अलग इलाकों में छह लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पोजिटिव पाये जाने के बाद प्रशासन में अफरातफरी मच गयी है। संक्रमण का पता चलते ही प्रशासन ने मरीज के घर के आसपास के तीन कि.मी.क्षेत्र को सील कर दियाहै। वहीं जिले के पांच इलाकों को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया है। इन इलाकों में रहने वाले एक लाख से अधिक लोगों की निगरानी की जाएगी।

हालांकि इसमें से एक मरीज मुंगेर का रहने वाला है। संक्रमित व्यक्ति के घर को केन्द्र मनाते हुए तीन किलोमीटर की परिधि को सील कर दिया गया है। इसके अन्तर्गतआने वाले सभी सरकारी और गैरसरकारी संस्थान और प्रतिष्ठानों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। क्षेत्र में लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी दी गयी है। संबंधित क्षेत्र में आशा, फैशिलेटर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अर एएनएम सहित अन्य कर्मी मरीज और संदिग्धों की पहचान करेंगे। मरीज की यात्रा हिस्ट्री और संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

इन इलाकों में मिले कोरोना पॉजिटिव

कोरोना पोजिटव एक मरीज सिकन्दरपुर क्षेत्र का है। यहां के एक व्यक्ति में 22 अप्रैल को कोरोना पोजिटिव पाया गया था। उक्त मरीज का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। कोरोना पोजिटव पाये जाने के बाद से संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया है। 18 जगहों पर मजिस्ट्रेट और 47 जगहों पर पुलिस की तैनाती की गयी है। एक मरीज अल्पसंख्यक छात्रावास के क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। उस क्षेत्र में एक अन्य मरीज का रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद प्रतिबंध को और कड़ा करने का निर्देश दिया गया है। एक मरीज शाहकुण्ड प्रखंड का रहने वाला है। लेकिन बाहर से आने के बाद घर नहीं गया है। जिस क्षेत्र में रह रहा था। उसकी पहचान कर कंटेंमेंट जोन बनाया जाएगा। कंटेंमेंट जोन की सीमा खत्म होने के अगले सात कि.मी. की परिधि को बफर जोन चिन्हित किया गया है। रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा क्षेत्र का सीमांकन किया जा रहा है। डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

चार मरीजों से जुड़े 22 से अधिक गांव-मोहल्ले हो सकते सील

भागलपुर जिले में पांच नए कोराना मरीजों के पाए जाने के बाद कनटेनमेंट जोन का दायारा बढ़ गया है। भागलपुर शहर को छोड़ दें तब भी चार मरीजों से जुड़े 22 से अधिक गांव व टोले सील हो सकते हैं। कोराना का चेन तोड़ने के लिए उन इलाकों में रहने वाले करीब एक लाख से अधिक लोगों पर पहरा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। भागलपुर में सिकंदरपुर मोहल्ले में दूसरा कारोना मरीज पाया गया है। पहला मरीज मिलने के बाद से ही दर्जन भर मोहल्ले पहले से सील हैं। इस इलाके में करीब एक लाख लोग रहते हैं।

चार मरीजों से जुड़े गांवों की घेराबंदी

शाहकुंड का मरीज अपने भाई के ससुराल सबौर के झुरखुरिया में रह रहा था। लिहाजा इस गांव के साथ-साथ आसपास के एक दर्जन गांव व टोलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके तीन किमी के दायरे में दायरे में जीरोमाइल और नेशनल हाइवे 80 के किनारे तक के क्षेत्र आएंगे। गंगा पार इलाके में मरीजों के दो गांव के साथ आसपास के करीब दस गांव सील होंगे। सील इलाकों में जगह-जगह बेरिकेडिंग,फोर्स की तैनाती और सुरक्षा प्रबंध की तैयारी शुरू कर दी गई है। मरीजों के संपर्कियों की पहचान के साथ उनकी जांच कराने की भी व्यवस्था की जा रही है।

तीन किमी के दायरे में आएंगे

सिकंदरपुर-भागलपुर
झुरखुरिया-सबौर से जुड़े गांव व मोहल्ले-बहादुरपुर,गोपालपुर,जयविहहार कॉलोनी,रानीतालाब,फतेहपुर
जहांगीरपुर वैसी- रंगरा- भवानीपुर,मसुदनपुर,बनिया,नगरह
बभनगामा-बिहपुर से जुड़े- बिहपुर,लत्तीपुर,सोनबरसा
शिवनारायणपुर-कहलगांव से जुड़े खानपुर,संथाली टोला,शिवनारायणपुर बाजार,कारीकादो,टिबुलागंज

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *