पटना। 15 अगस्त 1947 का वह दिन जिसे कोई हिंदुस्तानी नहीं भूल सकता है। क्योंकि उसी दिन हमारा देश आजाद हुआ था। आजादी के बाद 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने लगे। इसके इतर बिहार का एक ऐसा जिला है जहां 14 और 15 अगस्त की मध्य रात्रि को ही ध्वजारोहण होता है।

वह जिला कोई और नहीं बल्कि पूर्णिया है। दरअसल, पूर्णिया में 14 और 15 अगस्त की मध्य रात्रि को ही ध्वजारोहण होता है। यह परंपरा 1947 से ही चली आ रही है। बताया जा रहा है कि यह परंपरा स्वतंत्रता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह ने शुरू की थी।

रेडियो पर समारोह का प्रसारण सुन मिली थी प्रेरणा

बता दें कि ये आज पहली बार नहीं बल्कि पिछले 71 सालों से परंपरा जारी है। दरअसल,14 अगस्त 1947 की आधी रात को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जब लालकिले पर झंडा फहराया था। उसी समय पूर्णिया के भट्ठा बाजार के चौक पर लोग रेडियो पर समारोह का प्रसारण सुन रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *