भागलपुर। जिम्मी राय (Jimmy roy) भागलपुर बिहार की हैं। मुंबई में अपने अभिनय से सभी के दिलों में छा गई हैं। उन्‍होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया है। माडलिंग व अभिनय से उन्‍होंने सभी पर आपना छाप छोड़ा है। वे लगातार नये मुकाम पा रही हैं। उन्‍होंने कई अलबम में भी काम किया है। ‘लफ्ज भूल जाऊ..’, ‘रब राखा’ में भी जिम्मी काम कर चुकी है। जिम्‍मी काफी आकर्षक व खुबसूरत हैं। खुद को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए नित्‍य योग करती हैं। अपने शरीर का पूरा ध्‍यान रखती हैं। उनकी कई बोल्‍ड तस्‍वीरें इंटरनेट मीडिया पर धमाल मचा चुकी हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जिम्मी ‘मौका-ए-वारदात’ सीरियल में काम करती हैं। जी फाइव (Zee 5) पर यह प्रसारित होता है। इसके अलावा वे सीरियल में काम कर चुकी हैं। कुछ विज्ञापन में जिम्मी पोस्टर गर्ल बनी हैं। उनके बेहतरीन अभियन के कारण उन्‍हें आज लगातार काम करने का आफर आ रहे हैं। वे पूरी इमानदारी से काम करती हैं।


आइए, हम अब आपको बताते हैं इस बार जिम्‍मी राय की चर्चा क्‍यों हो रही है। दीपावली की सुबह एक अलबम रिलीज हुआ है। ‘तु मेरे दिल में रहता है’। इसमें जिम्‍मी ने अभिनय किया है। यह अलबम प्रेम गीत (Love Song) पर आधारित है। इसे रत्‍नागिरी में फ‍िल्‍माया गया है। जिम्मी के साथ इस गाने में धर्मेंद्र कुमार राय नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र दरभंगा के हैं। इस गाने को प्रतिभा सिंह बघेल गाया है।

अलबम के संगीत निर्देशक विक्की प्रसाद हैं। संगीत अजीम शिरयाजी ने दी है। प्रतिभा सिंह एक बेहतरीन गायिका हैं। वह बैंडिट बंदिश, भुज, हम्टी शर्मा की दुलहनियां.. के भी कई गीत गा चुकी हैं। इस अलबम के दूसरे गीत कभी लफ्ज भूल जाऊं (Kabhi lafz bhul jau) में भी जिम्‍मी ने ही अभिनय किया है।


हाल में एक विज्ञापन में जिम्मी पोस्टर गर्ल बनी हैं। लाल रंग की टी शर्ट में जिम्मी बेहद आकर्षक हैं। जिम्मी की तस्वीर वाली ये पोस्टर पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों में लगाए जाएंगे। इससे पूर्व जिम्मी चंडीगढ़ विश्‍वविद्यालय के वीडियो विज्ञापन के जरिए भी चर्चा में रहीं।

जिम्‍मी मूलत: गौरीपुर बिहपुर नवगछिया भागलपुर की रहने वाली हैं। ज्‍यादातर समय उनका भागलपुर में बीता। Divine happy school और Navyug Vidyalaya में उन्‍होंने पढ़ाई की। Miss India International बनीं। मेघालय के राज्‍यपाल ने पटना में आयोजित एक समारोह में उन्‍हें सम्‍मानित किया था। उन्‍हें भुवनेश्‍वर में कलिंगा विश्‍वविद्यालय के फाउंडर ने भी सम्‍मानित किया था।

इसके अलावा जिम्‍मी volleyball की खि‍लाड़ी हैं। सात बार राष्‍ट्रीय स्‍तर पर खेल चुकी हैं। उनका एक वेब सीरीज भी आने वाली है। ‘Priya’s Murder’ में वे काम कर रही हैं। कामेडी वेब फिल्म ‘First time’ में उन्‍होंने अभिनय किया है। जिम्‍मी के माता संगीता राय और पिता रिषी देव राय को अपनी बेटी पर गर्व है। उनके पिता र‍िषी देव राय सेना में थे। सेवानिवृति के बाद उन्‍हें भागलपुर जेल की सुरक्षा का जिम्‍मा मिला है। जिम्‍मी ने कहा कि वे अपने अभियन से सभी का दिल जीत लेंगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet