भागलपुर : कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कहलगांव विधायक सदानंद सिंह ने कहा कि तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में कांग्रेस पार्टी की जन आकांक्षा रैली ऐतिहासिक होगी. रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे. रैली में भागलपुर जिले से पांच हजार कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे. बुधवार को दीप नगर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में विधायक अजीत शर्मा के साथ उन्होंने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनता को भ्रमित कर सत्ता में आयी.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सरकार पिछले पांच सालों में जनता को कुछ नहीं दे पायी. काले धन की वापसी, 15 लाख रुपये हर लोगों के खाते में और युवकों को रोजगार देने की बात की थी, लेकिन वादे पूरे नहीं किये गये. श्री सिंह ने कहा कि लंबे अंतराल लगभग 20 साल बाद कांग्रेस अकेले रैली करने जा रही है. उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक है कि 20 सालों में कमजोर होने के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई.

पांच राज्याें के हुए चुनाव में इनके नेतृत्व में पार्टी तीन राज्यों में जीत का परचम लहराया. कांग्रेस के लोग अब काफी सक्रिय हो गये हैं. मोदी सरकार में सरकारी कर्मियों की छंटनी हो रही है. कहलगांव एनटीपीसी में एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी हो रही है. मनमोहन सिंह की सरकार में जीएसटी दर 18 प्रतिशत था, लेकिन मोदी सरकार ने इसे 28 प्रतिशत कर दिया. मोदी सरकार ने अमन चैन में सेंध लगाया है, राम मंदिर और गौ-रक्षा के नाम पर.

जनता की आकांक्षा को नहीं किया पूरा :
कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि काफी साल बाद यह रैली हो रही है. गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली इसलिये निकाली जा रही है कि केंद्र की मोदी सरकार ने पांच साल में देश की जनता के जन आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया. मोदी सरकार ने देश में एक ही सबसे बड़ा काम किया है वह है नोट बंदी. नोट बंदी करा कर देश के बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया.

2019 में दो तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी. पटना की रैली के बाद भागलपुर में भी राहुल और प्रियंका गांधी की रैली होगी. मौके पर गिरीश सिंह, डॉ अभय आनंद, विपिन बिहारी यादव, संजय कुमार सिन्हा सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet