भागलपुर के नाथनगर में मारवाड़ी कॉलेज से बीएससी पास आउट युवक की हत्या उसके सगे चाचा और चाची ने लोहे की खंती से पीट-पीटकर कर दी। वारदात नाथनगर थाना क्षेत्र के रत्तीपुर बैरिया पंचायत के बैरिया दियारा गांव में सोमवार की सुबह घटी। बताया जाता है कि युवक शिवनंदन कुमार(24वर्ष) का चाची से अवैध संबंध की वजह से उसकी हत्या की गई है।

नाथनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हत्या में इस्तेमाल लोहे की खंती और मृतक शिवनंदन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला किरण देवी को भी हिरासत में लिया है।

घटना पर नाथनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृश्या इस हत्या के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आई है और कुछ भी नही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *