पुरानी रंजिश में चाकू गोदकर अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर दी। अपराधियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब युवक खरीदार कर बाजार से घर लौट रहा था। इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना सजौर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शनिवार की देर शाम की है। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
बकरीद के दिन मारपीट के बाद गांव में पंचायत के दौरान दी थी हत्या करने की धमकी
सजौर में मो. कलाम की हत्या के बाद गमगीन परिजन।

गोली से घायल युवक खतरे से बाहर, भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
मृतक तीस वर्षीय मो. कलाम की प|ी किसवरी खातून के बयान पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की बेटी बीबी परवीन ने बताया कि बकरीद के दिन पिता मेरे घर आए थे। जहां मेरे ससुराल के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में उनके साथ मारपीट की थी। तब मोहम्मद कलाम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई थी। मारपीट के बाद गांव में पंचायत भी हुई थी लेकिन पंचायत के दौरान पांच छह लोग उठकर चले गए थे।

और जाते-जाते धमकी दी थी कि जान से मार देंगे। उसने कहा गांव के ही मो. इम्तियाज, मो. अजरो, मो. नूरो, मो. एजाज, मो. अजीज और निजाम ने मिलकर मेरे पिता की हत्या की है। पुलिस इन सातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भिजवा दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।


