भागलपुर | आगामी 6 नवंबर (गुरुवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर पहुंचेंगे और हवाई अड्डा मैदान में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने की जगह से लेकर मंच तक पीसीसी मार्ग (कंक्रीट पथ) बनाया गया है। मंच के आसपास तीन विशेष तंबू लगाए गए हैं, जिनमें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अनुमान है कि करीब 50 हजार लोगों की भीड़ इस सभा में शामिल होगी, जिसके लिए विशाल जर्मन हैंगर टेंट लगाया जा रहा है।


मुख्यमंत्री के भी आने की संभावना

प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई गई है। उनके लिए भी अलग टेंट तैयार किया गया है। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनज़र जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।


पार्किंग की व्यापक व्यवस्था — 28 स्थान चिह्नित

कार्यक्रम में करीब चार से पांच हजार गाड़ियों के आने की संभावना है। इसको ध्यान में रखते हुए 28 अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि सभी पार्किंग स्थलों पर कर्मियों, पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों, पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है, ताकि भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था में कोई समस्या न हो।

प्रशासन ने पार्किंग प्रबंधन की निगरानी के लिए बीडीओ, सीओ, बीपीआरओ और आरओ को वरीय पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।


छह दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित

पार्किंग स्पॉट 1 : शाहकुंड-सुल्तानगंज और जगदीशपुर-गोराडीह मार्ग

दोगच्छी–जिच्छो चौक–बाईपास मार्ग से आने वाले वाहन बाईपास थाना के सामने के खाली स्थल और बगीचा क्षेत्र में पार्क किए जाएंगे।

पार्किंग स्पॉट 2 : नवगछिया की ओर से आने वाले वाहन

जीरोमाइल चौक से पहले हाउसिंग बोर्ड रोड के रास्ते आने वाले वाहन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पीछे मैदान, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, राय हरिमोहन ठाकुर हाई स्कूल और महिला आईटीआई कॉलेज परिसर में खड़े होंगे।

पार्किंग स्पॉट 3 : कहलगांव-सबौर की दिशा से आने वाले वाहन

इस रूट से आने वाली गाड़ियां ट्रिपल आईटी, इंजीनियरिंग कॉलेज और सबौर हाई स्कूल परिसर में पार्क की जाएंगी।

पार्किंग स्पॉट 4 : नाथनगर और मुख्य शहर की दिशा से आने वाले वाहन

सीएमएस स्कूल, जिला स्कूल, लाजपत पार्क मैदान, टीएनबी कॉलेजिएट और मुस्लिम माइनॉरिटी कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

पार्किंग स्पॉट 5 : बाईपास-गोराडीह रूट

इस दिशा से आने वाली गाड़ियां टोल प्लाजा के समीप, जिच्छो चौक के पास प्रतिमा मोटर पार्ट्स के निकट और वंशी टीकर स्थित सूरज चौक के पीछे मटन दुकान के पास लगाई जाएंगी।

पार्किंग स्पॉट 6 : नवगछिया-कहलगांव की दिशा से आने वाले वाहन

इस मार्ग से आने वाली गाड़ियां होली फैमिली रोड स्थित आयुष गैस गोदाम के पास, दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल के बगल में स्काई वुड परिसर, उच्च विद्यालय बहादुरपुर, बरारी पंचायत परिसर, जीरोमाइल स्थित सिल्क मिल, मजार के पास चाणक्या विहार, किलकारी भवन परिसर और महिला आईटीआई बरारी सहित ट्रिपल आईटी सबौर में पार्क की जाएंगी।


सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की कई टीमें भागलपुर में डेरा डाले हुए हैं। पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है।
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आयोजन स्थल और हेलीपैड क्षेत्र में सुरक्षा घेरा पूरी तरह तैयार है।


प्रशासनिक समीक्षा लगातार जारी

प्रधानमंत्री की सभा को लेकर डीएम, एसपी, एसडीओ और अन्य अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया है। सभी विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम स्थल और पार्किंग व्यवस्था सोमवार तक पूरी तरह तैयार हो जाए।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet