देह व्यापार की नीयत से तातारपुर थाना क्षेत्र की दो नाबालिग लड़की का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। इस संबंध में लड़की के अभिभावक के बयान पर तातारपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी में कहा है कि उनकी पंद्रह और सत्रह साल की दो बेटियों को कुछ लोग भगाकर ले गए हैं।

आशंका है कि वे लोग उनकी पुत्रियों से देह व्यापार करा सकते हैं। तातारपुर के मु. सरफराज, मु. फैय्याज, शबाना, मु. शमशाद और मु. इरशाद को प्राथमिकी में आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तातारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद के मुताबिक दोनों लड़कियां एक ही मोहल्ले की है। लड़की और आरोपित दोनों का घर अगल-बगल है। अभिभावक देह व्यापार के लिए भले ही पुत्री को अगवा करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन मामला प्रेम प्रसंग का है। तीन-चार पूर्व दोनों लड़कियां अपने प्रेमी के संग भाग गई है। उन्होंने बताया कि नामजद एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लड़कियों की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *