तिलकामांझी के शीतला स्थान रोड में किराये के मकान में रह रहे टीएनबी काॅलेज के फिलॉसफी के स्नातक के छात्र ने शाम सात बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक राजा कुमार (21) बांका के रजाैन के खड्डी गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि बुधवार की शाम राजा की अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर फोन पर झगड़ा हाे गया था। झगड़े के दौरान वह खुद के जान ले लेने की बात कह रहा था। इसके बाद उसने फ्लैट का गेट बंद कर दिया और चादर का फंदा लगाकर खुद की जान ले ली। कुछ देर बाद जब प्रेमिका ने उसे दुबारा कॉल किया ताे काेई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद पास में रह रही प्रेमिका उसके फ्लैट पर पहुंची। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने पर भी राजा के गेट नहीं खोला ताे प्रेमिका ने राजा के एक दोस्त को फाेन कर बुलाया और मकान मालिक को भी इस बात की जानकारी दी। मकान मालिक ने तिलकामांझी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा ताे राजा का शरीर चादर के सहारे लटका मिला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजा की प्रेमिका का जन्मदिन था। उसी फ्लैट में राजा ने उसका जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के बाद से ही राजा एवं उसकी प्रेमिका के बीच लड़ाई हो रही थी। पुलिस ने बताया की गुरुवार की सुबह एफएसएल की टीम के आने के बाद शव को उतारा जाएगा। मौके पर पहुंचे राजा के पिता अमर कुमार सिंह एवं उसकी मां का रो-राेकर बुरा हाल था। राजा तीन साल से भागलपुर में रहकर पढ़ाई करता था। वह टीएनबी में पार्ट थ्री का छात्र था। राजा अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। परिजनों ने राजा की हत्या की आशंका जाहिर की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *