भागलपुर| बड़ी पोस्ट ऑफिस के पास मंगलवार अहले सुबह बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सुरखीकल निवासी राजीव कुमार सिंह से लूटपाट की। राजीवगसर थाने में इसकी दी है।
Total Downloads: 360
उन्होंने बताया कि सुबह में ट्रेन से उतरे थे। टेम्पो नहीं मिलने के कारण पैदल ही घर जा रहे थे। रास्ते में बड़ी पोस्ट ऑफिस के बाद बदमाशों ने रास्ता रोककर पिस्तौल सटा दिया और मोबाइल, पैसे और कलाई घड़ी लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से भाग निकले।

पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। बता दें कि पूर्व में भी शहर के अलग-अलग स्थानों में रेल यात्रियों को निशाना बनाया जा चुका है। कोतवाली और तातारपुर इलाके में एक ही कई रेल यात्रियों से लूटपाट की गई थी, जिसमें दो शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

