भागलपुर : बरारी सीढ़ी घाट पर अब बनारस की तर्ज पर गंगा महाआरती होगी। शुक्रवार को नमामि गंगे के तहत बरारी सीढ़ी घाट पर नगर निगम और केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के संयुक्त प्रयास से नियमित गंगा महाआरती का आगाज किया गया। टीएमबीयू कुलपति, नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा, उपनगर आयुक्त सत्येंद्र वर्मा, उपमेयर राजेश वर्मा, पूर्व मेयर दीपक भुवानियां आदि ने आरती का शुभारंभ किया।
Total Downloads: 202
इस घाट पर शाम सात बजे से आरती होगी। इसे पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। नगर निगम ने तीन माह पहले बरारी पुल घाट पर नमामि गंगे के तहत आरती में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में सफलता अर्जित की है। नगर आयुक्त ने कहा गंगा हमारी धरोहर संस्कृति हैं। इसके लिए सीढ़ी घाट को श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप सजाया और संवारा जाएगा।

इसे नगर निगम के प्रयास से विकसित किया जाएगा। यहां प्राचीन ठाकुरबाड़ी के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड में पारित कराने के बाद भी होगा। आरती में शामिल होने वाले लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएगी। शौचालय और पेयजल की व्यवस्था होगी।

रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइट लगाया जाएगा। उपमेयर राजेश वर्मा ने कहा, इसमें सभी की सहभागिता रहेगी। इस मौके पर विष्णु खेतान, जटा शंकर मिश्र, मनोज बुधिया, राजेश टंडण, मनीष, अनुराधा खेतान, डोली मंगल आदि शामिल हुए।

