भागलपुर : दीपावली की शाम शहर के नया बाजार स्थित बजाज बाइक शो रूम में आग लग गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना की सूचना पर अग्निशमन विभाग का दमकल घटनास्थल पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बुधवार को हुई इस घटना में 25 लाख का नुकसान का दावा किया जा रहा है।

शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी से आग की लपटें उठने लगी और आग ने भीषण रूप ले लिया था। थोड़ी देर और होती तो आसपास आग फैल सकती थी और ज्यादा नुकसान होने की संभावना थी। दुकान से थोड़ी ही दूरी पर फायर स्टेशन है, सो दमकल थोड़ी ही देर में पहुंच गया। दमकल से आग पर काबू पाया जा सका।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *