भागलपुर। भाजपा के जिला प्रवक्ता पवन मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने प्रदेश कार्यसमिति में मनोनीत किया है। मुख्य बाजार में भाजयुमो उत्तरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोरंजन मिश्रा की अध्यक्षता में खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दिया।

जिसमें मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य कन्हैया झा वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजय सिंह युवा महामंत्री निराला सिंह नमामि गंगे संयोजक रोशन कुमार चौधरी एबीवीपी के सचिन कुमार गुप्ता उत्तर ग्रामीण मंडल के महामंत्री बरुण कुमार नीरज झा वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंघानिया एवं भाजपा के अनेकों जुझारु कार्यकर्ता मौजूद थे।

कन्हैया झा ने कहा कि सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है किहमारे नेता को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *