Crowd at concert and blurred stage lights . Close up of photographing with smartphone during a concert .

किरण लाइफ फाउंडेशन एंड नक्काशी इंडिया ने फैशन शो मिस्टर एंड मिस फैशनिस्टा इंटरनेशनल का आयोजन किया। एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में 190 प्रतिभागियों ने भाग लिया। भागलपुर एवं आसपास के अन्य जिलों के लड़के-लड़कियों ने एक्टिंग, डांस, गाना और कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा को दिखाया।

मौजूद टीम ने जज किया और उनका सही मार्गदर्शन किया। जज पैनल में इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल से ईवा, रितेश गोस्वामी, अमित सिंह, शेखर पांडेय, रोबिन ओबेराय, राजेश्वरी घोष शामिल थीं। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव कांत मिश्रा, पूर्व डिप्टी मेयर डा. प्रीति शेखर, फाउंडेशन की प्रमुख किरण गोस्वामी, चंदना चौधरी, शेखर पांडे ने की। रितेश गोस्वामी इस शो के डायरेक्टर भी हैं।

रितेश गोस्वामी मिस्टर एंड मिसेज़ फैशनिस्टा इंटरनेशनल शो के माध्यम से भागलपुर के हर युवा को खुद को साबित करने का एक बढ़िया अवसर देना चाहते हैं। गौरतलब हो कि 15 अगस्त को मिस्टर एंड मिसेज फैशनिस्टा इंटरनेशनल शो के शुभारंभ को लेकर किरण लाइफ फाउंडेशन एंड नक्काशी इंडिया द्वारा पहली बार फ्लैश मोब शो का आयोजन किया गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *