मोबाइल पर बात करने को लेकर नवविवाहित पत्नी का पति से विवाद हो गया। गुस्से में आकर महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि पति को जाना पड़ा जेल।
Total Downloads: 116
मामला मुंगेर के तारापुर थानाक्षेत्र के धोबिया पोखर गांव का है। यहां मंगलवार की रात महेश रजक की पुत्रवधु शिवानी ने आत्महत्या कर ली। जहां ससुराल वाले इसे घरेलू विवाद में आत्महत्या की बात कह रहे हैं। वहीं मायके वालों ने ससुराल वालों पर बेटी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता अशोक रजक ने दामाद किशन रजक, ससुर महेश रजक, सास एवं भैसूर कुंदन रजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पति किशन रजक को गिरफ्तार कर लिया है।

किशन की शादी इसी साल खगड़िया की शिवानी से हुई थी। शिवानी के मोबाइल पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। पति किशन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसने पत्नी का सिम निकालकर रख लिया था। इसके बाद वह काम पर चला गया। देर रात लौटने पर घर के बाहर और कमरे का दरवाजा खुला था। जब वह कमरे में गया तो पत्नी का शव पंखे से लटकता देखा। उसके बाद पड़ोस और घर वालों के साथ पुलिस व ससुराल वालों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया।

