भागलपुर :  चंद दिनों की नजदीकी; लड़की ने खुद पर पैसे लुटवाए, फिर कहा-प्यार करते हो तो मर के दिखाओ… और आखिरकार प्रेमी ने खुद का जीवन खत्म कर डाला। बेइंतहा एकतरफा मोहब्बत की यह प्रेम कहानी डराने वाली है। वाकया बड़ी खंजरपुर का है। यहां किराये के मकान में राज दीपक (19) नाम का एक शख्स अपने दोस्त के साथ रहता था। एक माह पहले वह एक शादी समारोह में शामिल होता है। उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है, दोनों में नजदीकियां बढ़ती है और फिर प्यार हो जाता है।।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

दीपक के दोस्त मनीष के मुताबिक दोनों एक माह से भी कम समय से रिलेशन में थे। दीपक पिछले महीने की सात मई को एक रिश्तेदार की शादी में गया था। वहां एक लड़की से मुलाकात हुई थी। लौटने के 10 दिन बाद से दोनों की सोशल मीडिया पर बात होने लगी। दीपक को यह नहीं पता था कि जिस लड़की को वह अचानक से सबकुछ मान बैठा है, वह उसकी जान ले लेगी।

लड़की ने इतने दिनों में ही दीपक से करीब 50 हजार रुपए खर्च कराया। इस बीच पिछले कुछ दिनों से लड़की ने बात करना बंद कर दिया था। बात नहीं होने से परेशान दीपक ने मनीष से यह पता लगाने को कहा कि वह क्यों नहीं बात कर रही है। हालांकि मनीष की उस लड़की से बात नहीं हो पाई। राज दीपक बांका के अमरपुर का रहने वाला है। वह वार्ड संख्या 13 निवासी धनंजय मंडल का इकलौता पुत्र था। लड़की के कहने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दीपक के पिता ने बताया कि हमलोगों को इसका कोई अंदाजा नहीं था। शनिवार को मेरा बेटा अस्पताल से घर लौटा था। तभी वह उल्टी करने लगा। उसके दोस्त ने मुझे कॉल कर इसकी जानकारी दी। पूछने पर बताया कि उसने बाहर कुछ नाश्ता किया था। हमलोग भागलपुर पहुंचे तो वह मायागंज अस्पताल में भर्ती था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि पिता ने पुलिस को दिए बयान में बेटे की मौत के लिए किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले में यूडी केस दर्ज होगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet