भागलपुर: आरा जिले के नगर थाना क्षेत्र में विगत 25 जुलाई को हुए लाखों की चोरी के मामले में आरा पुलिस ने भागलपुर पुलिस के साथ मिलकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 84
छापेमारी में पुलिस ने सोना व अन्य जेवरात भी पुलिस ने बरामद किया है। जहां से पांच आरोपियों की पुलिस ने गिरफ्तारी की, इसके बाद उन्हें बरारी थाना लेकर पहुंची।

आरा पुलिस से रात करीब 12:30 आरोपियों को लेकर आरा रवाना हो गई। आरोपियों में खंजरपुर निवासी मंटू यादव, सबौर के निवेश कुमार, चौधरीडीह से सूमा देवी और शशिशेखर यादव और बड़ी खंजरपुर से पारो देवी शामिल है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

