भागलपुर: गर्मी की छुट्टी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणो से भागलपुर के बीच समर स्पेशल चलाने जा रही है। समर स्पेशल पुणो से 31 मई को खुलेगी और दो जून को भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर से यह ट्रेन एमटी (खाली) रैक बनकर जाएगी। भागलपुर से पुणो के बीच इस ट्रेन में बुकिंग की सुविधा नहीं दी गई है। यह ट्रेन लॉक कंडिशन यानी, वन वे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी।

19 स्टेशनों पर होगा ठहराव : पुणो-भागलपुर के बीच समर स्पेशल 31 की सुबह 10.45 बजे खुलेगी। इसका ठहराव 19 स्टेशनों पर दिया गया है। पुणो से खुलने के बाद डाउंड, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, इलाहाबाद चौकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, मोकामा, किऊल, जमालपुर स्टेशनों पर रुकती हुई दो जून को दो बजे दोपहर में भागलपुर पहुंचेगी।

1983 किमी का सफर 39 घंटे में : समर स्पेशल पुणो-भागलपुर के बीच 1983.24 किमी की दूरी 39.15 घंटे में तय करेगी। ट्रेन की औसतन रफ्तार 50.52 किमी प्रति घंटे रहेगी। डीजल इंजन से चलने वाली इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी थ्री और एसी टू मिलाकर 22 कोच होंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *