मुजफ्फरपुर में जवान दीपक कुमार को शराब तस्करों ने मार डाला था। बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी नयागांव (भागलपुर) पहुंचा। इलाके के सैकड़ों लोगों और स्कूली बच्चों ने जवान की शवयात्रा में शामिल हुए। लोगों ने नम आंखों से जवान को विदाई दी। जवान दीपक का शव गांव पहुंचते ही इलाका गमगीन हो गया। हर तरफ दीपक के कार्यशैली के चर्चे हो रहे हैं।

भाई को फोन कर बीमार होने की दी सूचना

जवान के भाई प्रशांत कुमार ने बताया कि हमको रात में फोन आया कि दीपक की तबीयत खराब हो गया है। जब हमने पूछा तो उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप पर वीडियो भेजे हैं देख लीजिए। देखने के बाद पूछा तो बताया कि शराब को लेकर छापेमारी कर रहे थे। इसी दौरान नदी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। भाई ने बताया कि ये अफसर का साजिश है। लगता है सब मिलकर इसको नदी में तस्कर के पीछे भेज दिया। जिससे दीपक की मौत हो गई।

शराब तस्कराें ने मार डाला

बता दें कि मुशहरी के दाे शराब माफियाओं ने साेमवार की रात छापेमारी के दाैरान उत्पाद विभाग के जवान दीपक कुमार काे बूढ़ी गंडक नदी में डुबा कर मार डाला। दीपक कुमार भागलपुर के रसलपुर थाना अंतर्गत एकचारी नयाटोला भोलसर गांव का रहनेवाला था। मुशहरी थाने के दरधा गांव में बूढ़ी गंडक नदी किनारे चुलाई शराब बनाए जाने की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम 10 अलग-अलग गाड़ियाें से छापेमारी करने पहुंची थी। टीम द्वारा घेराबंदी कर लिए जाने पर दाेनाें शराब तस्कराें ने नदी में छलांग लगा दी।

उन्हें पकड़ने के लिए जवान दीपक कुमार भी नदी में कूद पड़े औश्र शराब तस्कर काे पकड़ भी लिया। लेकिन, शराब तस्कराें ने उसे नदी में डुबा कर मार डाला। नदी किनारे अन्य जवान व अधिकारी पानी में कूदने की हिम्मत नहीं कर सके। तकरीबन 3 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद गाेताखाेरों ने नदी से दीपक की डेडबाॅडी निकाली।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *