भागलपुर: शहरवासियों के हाथ में जल्द ही 20 रुपये के नए नोट होंगे। अभी यहां दो प्राइवेट बैंकों में कुछ नए नोट आए हैं। पर, सरकारी बैंकों में सितंबर के पहले सप्ताह में नोटों की खेप आएगी। नोट का रंग पुराने नोट से बिल्कुल अलग है। पीले रंग में दिखने वाले इस नोट में एक तरफ महात्मा गांधी तो दूसरे तरफ एलोरा की गुफाएं को दर्शाया गया है।

दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जिले के लीड बैंक यूको बैंक को 20 के नए नोटों को ले जाने का संदेश भेजा है। अभी सभी बैंकों की चेस्ट में कैश की किल्लत नहीं है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि एक बार पटना से कैश लाने में तीन से चार लाख खर्च आता है। जब बैंक कैश लाने पटना जाएगी तो 20 के नए नोट की भी आपूर्ति होगी।

प्रचार-प्रसार के लिए मिलेंगे ज्यादा से ज्यादा 10 नोट : अगले महीने के पहले सप्ताह में सरकारी बैंकों में नोट सीमित आएंगे। इस कारण ग्राहकों कम संख्या में नोट दिए जाएंगे। घर और आसपास के लोगों के बीच प्रचार-प्रसार के लिए एक ग्राहक को ज्यादा से ज्यादा 10 नोट एक बार में मिलेंगे। फिर नोटों की आवक ज्यादा होने पर नोट आसानी से उपलब्ध होंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *