भागलपुर में शनिवार को भी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगस्त और सितंबर में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका है। भागलपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का दूसरा चरण राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा लेकर आएगा। जिले का अधिकतम तापमान 34 से 36 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रह सकता है।
Total Downloads: 163
राज्य में सबसे अधिक बारिश जमुई के गिद्धौर में मूसलाधार बारिश 185 एमएम दर्ज की गई। झाझा में 180 एमएम, मधुबनी में 53.5, पूसा में 82 एमएम, वाल्मीकिनगर में 46 एमएम और मुजफ्फरपुर 25.5एमएम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार मोतिहारी में सबसे अधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड की गई।
आज कहां होगी बारिश
- पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, पटना, बक्सर, भोजपुर के साथ उत्तर-मध्य और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
- अति भारी वर्षा की संभावना किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, समस्तीपुर।
- अत्यंत भारी वर्षा की आशंका: सुपौल, मधुबनी, दरभंगा
