भागलपुर. न्यू बाईपास में गुरुवार सुबह सर्राफा व्यवसायी विजय साह को बदमाशों ने गोली मार दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। विजय को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है। विजय साह बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज के रहने वाले हैं। परबत्ती मोहल्ले में उसकी सोने-चांदी की दुकान है। अपराधियों ने विजय के सीने और सिर में करीब से गोली मारी है। अत्यधिक खून निकलने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अपराधी के रिश्तेदार से था जमीन विवाद : सुबह विजय बाईपास के एक चाय दुकान में बैठे थे तभी अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।

विजय का बबरगंज थाने के निजी ड्राइवर पूनम यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। पूनम यादव अपराधी मन्ना यादव का रिश्तेदार बताया जाता है। वारदात में उक्त अपराधी पर पुलिस शक जाहिर कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *