भागलपुर से जयनगर जाने वाली वाली ट्रेन मंगलवार से शुरू हो गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे 24 मई से बंद कर दी गई थी। भागलपुर से जयनगर जाने वाली यह ट्रेन सुबह 7.50 में खुली। हालांकि इसमें काफी भीड़ नहीं थी। सिर्फ आरक्षित यात्रियों के लिए ही ट्रेन में अनुमति थी। बावजूद इसके सभी सीट नहीं भरी थी।
Total Downloads: 382
इस ट्रेन से जाने के लिए सुबह से ही यात्रियों का स्टेशन पर पहुंचना शुरू हो गया था। टिकट देखकर ही यात्रियों को अंदर जाने दिया गया। इस ट्रेन के खुल जाने से यात्रियों को काफी राहत मिली है क्योंकि भागलपुर से जयनगर के लिए दूसरी कोई ट्रेन नहीं हैं और न ही सीधे कोई बस की सुविधा है।

वहीं पटना की ओर जाने वाली बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस भी मंगलवार से शुरू हो गई। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसे भी मई में बंद कर दिया गया था। एक बार फिर से इसे चलाया जा रहा है। इसमें अपेक्षाकृत अधिक यात्री दिखे। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि सभी ट्रेनों में आरक्षित सीट ही होने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की जरूरत थी। लेकिन इस ट्रेन के शुरू होने से यात्री काफी खुश थे।

