भागलपुर| भीखनपुर गुमटी संख्या 3 के पास आरएन टावर में थ्री स्टार सुविधा से लैस होटल मैक्स इन का परबत्ता विधायक व पूर्व परिवहन मंत्री आरएन सिंह ने शनिवार को उद्घाटन किया। डीआईजी विकास वैभव ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप जलाकर शुभारंभ किया।

मौके पर राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन, डीएम प्रणव कुमार, पूर्व मेयर दीपक भुवानियां आदि भी मौजूद थे। होटल के सीएमडी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि यह भागलपुर का अत्याधुनिक व ध्वनि प्रदूषण मुक्त होटल है।

यहां स्वीमिंग पुल व जिम की भी व्यवस्था है। पूर्णत: एसी 32 कमरे हैं। 500 लोगों के लिए एक साथ पार्टी करने की जगह है। रूम टैरिफ 2800-4800 तक है। ऑनलाइन बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध है। होटल में टकिला मल्टीक्यूजिन रेस्टोरेंट भी है। जहां इंडियन, चाइनीज, तंदूर, साउथ इंडियन फूड उपलब्ध है। मौके पर एमडी संतोष कुमार पासवान भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *