रेलवे भागलपुर से आनंद विहार के लिए 30 नवंबर तक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 21 अक्टूबर से खुलेगी। मालदा के सीनियर डीओएम ने बताया कि बोर्ड ने 18 ट्रिप ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है। यह सप्ताह में तीन दिन ही चलेगी। ट्रेन का दर्जा सुपर फास्ट का रहेगा। ट्रेन नंबर 04090 आनंद विहार से हर सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को शाम 4.55 बजे खुलेगी। यानी यह ट्रेन 21, 23, 26, 28, 30 अक्टूबर और 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 और 30 नवंबर को आनंद विहार से खुलेगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जबकि ट्रेन नंबर 04089 भागलपुर से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 1.30 बजे खुलेगी। यानी भागलपुर से 22, 24, 27, 29, 31 अक्टूबर और 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 और 28 नवंबर को खुलेगी। पूजा स्पेशल ट्रेन मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। अभी दिल्ली की ट्रेनों की सभी सीटें फुल हैं। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है।

दिल्ली की ट्रेन यहां रुकेगी

सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, राजेंद्र नगर, पटना, दानापुर, बिहटा, आरा, बिहिया, डुमरांव, बक्सर, दिलदारनगर, डीडीयू, विध्यांचल, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, अलीगढ़ और आनंद विहार टर्मिनल।

27 अक्टूबर से एक माह के लिए चलेगी जम्मू तवी पूजा स्पेशल

रेलवे बोर्ड ने 27 अक्टूबर से जम्मू तवी-भागलपुर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन हर मंगलवार रात 10.45 बजे जम्मू तवी से खुलेगी। यह 27 अक्टूबर, 3, 10, 17 और 24 नवंबर तक ही चलेगी। जबकि वापसी में यह भागलपुर से हर गुरुवार रात 11.50 बजे खुलेगी।

यह 29 अक्टूबर, 5,12,19 व 26 नवंबर तक ही चलेगी। सीनियर डीओएम ने बताया कि अभी मात्र पांच-पांच ट्रिप ही चलाने की मंजूरी मिली है। यह भागलपुर, सुल्तानगंत, जमालपुर, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ के रास्ते जम्मू तवी के बीच चलेगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet