खगड़िया में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत नहीं करने पर भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह सहित चार के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है।

यह मामला टेंट संचालक व मानसी के चकहुसैनी निवासी शुभम कुमार ने दायर किया है। इस मामले में बेगूसराय के जितेन्द्र राय उर्फ टिंकू, रहिमपुर पचखुट्टी के रौशन कुमार व बेगुसराय माली टोला के रिशि कुमार सत्यम को भी आरोपी बनाया गया है। शुभम ने बताया कि आठ जुलाई को खगड़िया में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह भी आने वाली थी।

शुभम का कहना था कि कार्यक्रम के आयोजक व बेगूसराय निवासी टिंकू ने गायिका अक्षरा से मोबाइल पर बातचीत कराई थी कि वे कार्यक्रम में खगड़िया आ रही हैं इसके बाद ही वे टेंट व अन्य सामान बुक किया था। बताया कि आठ जुलाई की शाम दर्शक उत्सुकता के साथ अक्षरा सिंह के आने का इंतजार कर रहे थे। बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। लेकिन ऐनवक्त अक्षरा नहीं पहुंची।

इससे आक्रोशित दर्शकों ने स्टेज में आग दी थी। जेनरेटर को फूंक दिया गया। इससे उन्हें पांच लाख की क्षति हुई। इधर गायिका अक्षरा सिंह ने  बताया कि आयोजक की ओर से न तो एग्रीमेंट किया गया और न ही पेमेंट ही किया गया था। केवल बातचीत हुई थी। इसमें उनकी नहीं बल्कि आयोजक की गलती है। बताया कि वे पटना तक आई थी, लेकिन आयोजन ने रिस्पांस नहीं लिया और वे खगड़िया नहीं गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *