महेशखंूट: देर रात 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस टे्रन से 89 बोतल विदेशी शराब बरामद.. जानकारी के अनुसार जब्त विदेशी शराब में 750 एमएल की 48 बोतलें ऑफिसर्स च्वाईस व 150 एमएल का रॉयल हार्स की 41 बोतलें हैं। महेशखंूट रेल थानाध्यक्ष शिवशंकर साह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर रात 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस टे्रन की सहायक अवर निरीक्षक अशोक सिंह व अन्य सुरक्षा बलों के साथ गहन जांच की

टे्रन के पीछे से तीसरे जेनरल बोगी की शौचालय में दो बोरे में बंद विदेशी शराब लावारिस अवस्था में बरामद किया गया। हालांकि शराब बरामदगी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेल थानाध्यक्ष शिवशंकर साह ने बताया वे बिहार में पूर्ण शराबंदी को सफल बनाने के लिए लगातार शराब कारोबारी पर नजर रखे हुए हैं।

कानून के खिलाफ अवैध शराब के कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। थानाघ्यक्ष ने आम लोगों से अपील की कि शराब कारोबारी पर नकेल कसने में सहयोग करें।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *