PATNA, BIHAR, 23/02/2015: BJP senior leader Sushil Kumar Modi addressing a press conference in Patna on February 23, 2015. Photo: Ranjeet Kumar

पटना : मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में एक युवक की मौत और छह से ज्यादा लोगों के घायल होने के बाद बिहार का सियासी पारा चढ़ गया है. विपक्ष के साथ साथ सहयोगी भाजपा तक वहां की एसपी लिपि सिंह पर कार्रवाई की मांग की कर रही है. प्रशासन पूरे तौर पर बैकफुट पर है. सरकार अब डैमेज कंट्रोल की कार्रवाई शुरू कर दी है.

उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की है. उन्होंने आयोग से इस मामले में दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के समय जो कुछ हुआ वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. चुनाव आयोग को पूरे मामले का संज्ञान लेकर दोषी कर्मियों पर कारवाई करनी चाहिए.

इधर, घटना के बाद जिला प्रशासन पूरे तौर पर कटघरे में हैं. हालांकि डीएम राजेश मीणा और और एसपी लिपि सिंह ने इस घटना पर सफाई देते हुए दो अलग-अलग वीडियो क्लिप जारी किये हैं. एसपी लिपि सिंह ने कहा कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस घटना में करीब 20 सुरक्षा बल के जवान घायल भी घायल हुए हैं. एक एसएचओ स्तर के अधिकारी के सिर में गहरे घाव हैं. एसपी ने पुलिस की ओर से फायरिंग की बात को खारिज करते हुए दावा किया कि पथराव के बाद असामाजिक तत्वों ने ही गोलीबारी की, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी. डीएम राजेश मीणा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है.

श्रद्धालुओं पर पुलिस बर्बरता से हुई मौत पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर तालिबानी होने का आरोप लगाया है.चिराग पासवान ने इस घटना पर सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल मुंगेर की एसपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सस्पेंड करने की मांग की है. मुंगेर की एसपी लिपि सिंह जदयू सांसद आरसीपी सिंह की बेटी हैं. चिराग पासवान ने ट्वीट किया है मुंगेर पुलिस के ऊपर 302 का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए. श्रद्धालुओं को गोली मारना नीतीश के तालिबानी शासन को दिखाता है.

स्थानीय एसपी को तत्काल सस्पेंड कर 302 के तहत एफ़आईआर दर्ज करवाए नीतीश कुमार जी. मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी दे सरकार. दूसरी ओर पुलिस फायरिंग में एक युवक की मौत एवं आधे दर्जन लोग घायल होने के बाद मुंगेर की स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण है. भाजपा के प्रत्याशी प्रणव कुमार ही घटना के विरोध में स्थानीय राजीव गांधी चौक पर धरना पर बैठ गये हैं. उनकी भी मांग है कि मुंगेर के जिला पदाधिकारी राजेश मीणा व पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह का तत्काल तबादला हो. प्रशासन के लिए मुश्किल ये है कि कल ही मुंगेर में विधानसभा चुनाव के तहत वोटिंग भी होना है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *