भागलपुर। अगले महीने 20 से 29 सितंबर तक एक्सप्रेस से लेकर पैसेंजर तक कई ट्रेनें नहीं चलेगी। सबसे ज्यादा परेशानी छात्र और दफ्तर जाने वाले डेली पैसेंजरों को झेलनी पड़ेगी। भागलपुर से जमालपुर, सुल्तानगंज, अभयपुर, किऊल, बरियारपुर, लखीसराय जाने वाले यात्रियों को सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। दस दिनों तक भागलपुर से सीधा रेल संपर्क कटा रहेगा। रेलवे अधिकारियों की मानें तो आरआरआइ का काम 29 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। कोशिश है कि 30 सितंबर से हर हाल में रेल गाड़ियों का परिचालन पुराने मार्ग से शुरू हो जाए।

ये ट्रेनें आधे रास्ते से लौटेंगी

20 से 29 तक बांका-राजेन्द्र नगर एक्सप्रेस, दशरथपुर तक चलेगी। दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी धरहरा, जमालपुर-हावड़ा सुपर एक्सप्रेस भागलपुर, जमालपुर-मालदा इंटरसिटी सुल्तानंगज, गरीब रथ एक्सप्रेस पटना, अमरनाथ एक्सप्रेस बैरानी, नई दिल्ली-फरक्का एक्सप्रेस पटना से आएगी और जाएगी। दूसरे मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

20 से 29 तक भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस बांका-जसीडीह-किऊल, भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल बड़हरवा-रामपुरहाट-सेंथिया-आसनसोल-धनबाद-मुगलसराय होकर चलेगी। विक्रमशिला एक्सप्रेस बड़हरवा-रामपुरहाट-सेंथिया-आसनसोल-जसीडीह-किऊल होकर जाएगी। भागलपुर-अजमेर मुंगेर-बेगूसराय-बरौनी, भागलपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक मुंगेर-बेगूसराय-बरौनी होकर चलेगी। अंग एक्सप्रेस जमालपुर के रास्ते न चलकर बड़हरवा-रामपुरहाट-सेंथिया-आसनसोल होकर जाएगी। झाझा-आसनसोल होकर चलने वाली ट्रेनें

13119/20 सियालदह-आनंद बिहार एक्सप्रेस, 13133/34 अपर इंडिया एक्सप्रेस, राजगीर-हावड़ा सवारी गाड़ी, भागलपुर-जमालपुर न होकर किऊल-झाझा-आसनसोल तक चलेगी।

बरौनी होकर चलने वाली ट्रेनें

14055/56 ब्रह्मापुत्र मेल, 15648/47, 13483/84/13/14 फरक्का एक्सप्रेस, मालदा-आनंद विहार साप्ताहिक भागलपुर-जमालपुर-किऊल होकर नहीं जाएगी। सभी ट्रेनें कटिहार-बरौनी होकर चलेंगी।

इन पैसेंजर ट्रेनों को किया गया कैंसिल

20 से 29 सितंबर के बीच ट्रेन संख्या 73427/28 जमालपुर-किऊल-जमालपुर पैसेंजर, 53479/80 जमालपुर-किऊल, 73421/22 जमालपुर-किऊल, 53423/24 जमालपुर-किऊल, 53615/16 जमालपुर-गया सवारी गाड़ी, 53403/04 रामपुरहाट-गया73425/26 जमालपुर-किऊल, 73430/29 जमालपुर-किऊल, 53498,97 जमालपुर-भागलपुर, 73451/52 जमालपुर-तिलरथ-जमालपुर, 73453/54 जमालपुर-तिलरथ-जमालपुर, 73461/62 जमालपुर-खगड़िया, 73463/64 जमालपुर-खगड़िया, 53408 जमालपुर-रामपुर हाट, 53041 हावड़ा-जयनगर, 53042 जयनगर-हावड़ा रद रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *