भागलपुर: आस्था का महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। कई लोगों के घरों में बुजुर्ग महिलाएं छठ व्रत करती हैं तो कई लोग दूसरे से सूप की पूजा कराते हैं। मिश्रा टोला, बड़ी खंजरपुर के विनय कुमार मिश्रा की पत्नी संध्या मिश्रा इस बार 126 सूप कर रही हैं।

उनसे 65 परिवार के लोग सूप कराते हैं। पूजा बड़ी खंजरपुर स्थित दुर्गास्थान के पास बनाये पोखर में की जाएगी। पोखर का निर्माण 1989 में उनके ससुर स्व. वीरेंद्र किशोर मिश्रा ने कराया था। 55 साल की संध्या मिश्रा ने बताया कि वह 1989 से छठ कर रही हैं। पहली बार 21 सूप से व्रत शुरू हुआ था।

2017 में अधिकतम 131 सूप की पूजा की थी। उन्होंने बताया कि इसमें 30 परिवार उनके रिश्ते में हैं बाकी जिन्होंने कहा उनके सूप की पूजा करती आ रही हैं। रेण देवी, रूबी देवी, मित्तू मिश्रा, रितु मिश्रा, निधि मिश्रा, तनिका दत्ता, रीना मजूमदार, अर्चना सिन्हा आदि महिलाएं पूजा के दौरान काफी सहयोग करती हैं। वहीं स्थानीय प्रणव दास ने कहा कि उनका भी सूप 1989 से व्रती संध्या मिश्रा के द्वारा की किया जाता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *