नई दिल्ली: लोकसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अनुदान मांगो की चर्चा का जवाब देते हुए रेलवे की तस्वीर पेश की रेल मंत्री ने कहा 44 नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत होगी. सभी पुराने स्टॉपेज का अध्ययन होगा और अब जरूरत के आधार पर ही स्टॉपेज रहेंगे बाकी सभी पुराने स्टापेज खत्म किए जाएंगे. रेलवे के इस बड़े कदम के लिए सांसदों की सलाहकार कमेटी (Consultative committee) ने भी अपनी मंजूरी दी है. लोकसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अनुदान मांगों की चर्चा का जवाब देते हुए रेलवे की तस्वीर पेश की. रेल मंत्री ने कहा कि बीते 70 साल से जो काम नहीं हो रहा था, वो मोदी सरकार कर रही है और वो भी तेज रफ्तार में.
Total Downloads: 105
ट्रेनों की लेटलतीफी में हो रहा है सुधार
मोदी सरकार के दौरान रेलवे का कामकाज गिनाते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि रेल मंत्रालय ने कई बड़े कदम उठाये है. जिसमें देशभर में रेलवे ट्रैक पर सभी इंटरलॉकिंग प्वाइंट्स पर रियल टाइम डिवाइस लगाई जा रही है. जिससे लेट लतीफ ट्रेनों का रियल टाइम डाटा मिलना शुरू हो गया है. जिसके चलते ट्रेनों की लेटलतीफी में लगातार सुधार हो रहा है और ट्रेनों का समय पर चलना और पहुंचना बेहतर हुआ है.

रेल मंत्री ने आंकड़ो का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल 2018-19 में जहां हर औसतन देशभर में 87 ट्रेनें औसतन 4 घंटे से ज्यादा देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचती थी. वहीं 1 साल बाद यही औसत 87 से घटकर 47 ट्रेन प्रतिदिन पर आ गया. जबकि 30,000 से ज्यादा ट्रेन है देशभर में दौड़ती है .
मानव रहित फाटक खत्म किए गए हैं
रेल मंत्री ने कहा की 2018-19 में हमने 2600 किलोमीटर से ज्यादा का ट्रैक तैयार किया था. इस वर्ष भी हम फरवरी महीने तक 2000 किलोमीटर का रेलवे ट्रैक बना चुके हैं. सभी मानव रहित फाटक खत्म कर दिये गये है सिर्फ राजस्थान के जैसलमेर में कुछ तकनीकी समस्या के चलते रह गये है.
रेलवे ने जो तेजस ट्रेन शुरू की हैं वह 90 प्रतिशत से ज्यादा भरी हुई जा रही है. तेजस ट्रेन लेट होने पर रेलवे यात्रियों को जुर्माने के तौर पर रिफंड भी देती है, इसमें 2 घंटे से ज्यादा की देरी पर ₹250 मिलते हैं. आईआरसीटीसी को दो ट्रेनों को दिया गया है, जिसका वो बेहतर तरीके से परिचालन कर रहा है.
सांसदों के कहने पर नहीं बनेगा स्टॉपेज, सब खत्म होंगे
रेल मंत्री ने कहा की हर कोई सांसद अपने अपने इलाके में ट्रेनों का स्टॉपेज मांगता है, बीते 70 साल से स्टॉपेज का बहुत ज्यादा दबाव रेलवे पर हो गया है. कई स्टॉपेज तो ऐसे बन गये है जहां पर 15 से 20 ट्रेनें रुकती हैं लेकिन वहां स्टेशन पर उतरने चढ़ने वाले यात्रियों की संख्या बहुत कम (15 से 20) होती है, लिहाजा इसके लिए रेलवे अब देशभर में सभी स्टापेज का अध्ययन करने जा रहा है और उस आधार पर आगे जो जरूरी स्टॉपेज होंगे वहीं जारी रहेंगे. बाकी के स्टॉपेज खत्म कर दिए जाएंगे. रेल मंत्री ने कहा कि अच्छी बात यह है कि रेलवे की सांसदों की कंसलटेटिव कमिटी ने इसकी मंजूरी दे दी है.
रेलवे के विभिन्न विभागों की आपसी टशन खत्म
रेल मंत्री ने लोकसभा में कहा की रेल मंत्रालय में विभागों की आपसी टशन की समस्या को खत्म करने के लिए मोदी सरकार ने हिम्मत दिखाई और सभी सेवाओं को समाप्त कर एक सेवा इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सिस्टम को बनाया है. रेल मंत्रालय में 18000 अधिकारी हैं, उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि इस कदम का उन अधिकारियों कर्मचारियों के करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा उनको कोई नुकसान नहीं होगा. रेल मंत्रालय में 13 लाख कर्मचारी अधिकारी हैं.
मोदी सरकार ने एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया
रेल मंत्री ने कहा कि देशभर में 44 और वंदे भारत देश भर में चलेंगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में बताया कि 99% ट्रेनों में बायो टॉयलेट लगा दी गई है इसके साथ ही 125 ऑटोमेटिक कोच क्लीनिंग प्लांट देशभर में लगाए जा रहे हैं 18 अभी तक लग चुके हैं जिससे ना सिर्फ हजारों लीटर पानी की बचत हो रही है बल्कि ट्रेनों को जल्दी धुलने में आसानी हो रही है. जल्द ही भारतीय रेलवे दुनिया की पहली ऐसी रेलवे होगी जो पूरी तरह से इलेक्ट्रीफाइड होगी इसके लिए मोदी सरकार ने एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया है.
रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको सोलर ऊर्जा के जरिए 20000 मेगावाट बिजली के उत्पादन का लक्ष्य दिया है और इसके लिए रेलवे की खाली पड़ी जमीनों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं.
रेल मंत्री ने लोकसभा में बताया किस सभी रेलवे स्टेशनों पर महिला पुरुष के लिए अलग से शौचालय बना दिए गए हैं और जल्द ही दिव्यांगों के लिए भी अलग से शौचालय बनाए जा रहे हैं. रेल मंत्री ने कहा कि सभी स्टेशनों पर एक्स लेटर और लिफ्ट लगाई जा रही हैं इसके साथ ही 5628 रेलवे स्टेशनों पर रेलवे ने वाईफाई की सुविधा दी हुई है लगातार चरणों की पंक्चुअलिटी ठीक हो रही है

