खगड़िया: बिहार के जानेमाने लोकगायक सुनील छैला बिहारी के घर अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है. उनके घर में घुसकर कई राउंड फायरिंग की गई है. खबर है कि अपराधियों ने उनके घर से लाखों की लूट भी की है.

इस घटना के बाद से गायक का पूरा परिवार दहशत में है. लिखित शिकायत में पोरा पंचायत के मुखिया पति अशोक यादव समेत 14 लोगों के विरूद्ध थाने में मामला दर्ज कराया गया है. बताया जाता है कि अपराधियों ने छैला बिहारी घर पर लाखों रुपये की लूटपाट भी की है. मामला गोगरी थाना के पोड़ा ओपी क्षेत्र के पोड़ा गांव की है. छैला बिहारी के छोटे भाई सुशील बिहारी के इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.

कई पहलुओं से जांच जारी

घटना के बाद से इलाके में भी दहशत का माहौल बन गया है. वहीं, घटनास्थल पर गोली के कई खोके और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं. बिहार में छैला बिहारी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनके हाई प्रोफाइल को देखते हुए पुलिस अबतक कुछ भी बोलने से बच रही है. वहीं, विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है.

इसी साल हुआ था भाई का अपहरण

गौरतलब है कि छैला बिहारी के बड़े भाई अनिल सिंह का इसी साल जनवरी में उनके गांव से ही अपहरण हुआ था. इसमें दर्ज मामले में हथियार से लैस अपराधियों द्वारा खेत जुताई के दौरान अपहरण करने की बात कही गई थी. एसडीपीओ राजन कुमार सिन्हा ने कहा था कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. हालांकि, बदमाशों ने अनिल को दो दिन बाद छोड़ दिया था.

खगड़िया में सुनील छैला बिहारी के घर पर हमला.
अपराधियों ने घर पर की कई राउंड की फायरिंग.
मौके पर कई खोखे और मोबाइल फोन बरामद.
अपराधियों ने घर में की लाखों की लूट.
घटना के बाद परिवार के लोग दहशत में.
गोगरी थाना के पोड़ा ओपी गांव का मामला.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *