नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में रविवार को बिहार लोक शिकायत
निवारण अधिकार केंद्र का आॅन लाइन उद्घाटन सूबे के सीएम नीतीश कुमार ने
किया . इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी राघवेंद्र सिंह, एसडीपीओ
मुकुल कुमार रंजन, डीसीएलआर सुरेंद्र कुमार अलवेला, लोक शिकायत निवारण
पदाधिकारी विपिन कुमार व अन्य पदाधिकारियों की भी मौजूदगी थी. इस अवसर पर
आयोजित समारोह  में लोक शिकायत से संबंधित प्रशन पदाधिकारियों से पूछा
गया. बिहपुर के सीओ प्रवीण कुमार और ढ़ोलबज्जा के सुभाशिष कुमार को सही
उत्तर देने पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा मेडल भी दिया गया.
मालूम हो कि लोक शिकायत के अंतर्गत महज साठ दिनों में शिकायतों का निपटान
किया जाना है. इस अवसर पर पुलिस व पदाधिकारियों ने अनुमंडल कार्यालय में
दस पौधों का रोपण भी किया. इस अवसर पर एक अभियान के तहत पांच हजार पौधों
को लगाने का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर नवगछिया के सर्किल इंस्पेक्टर
जगदानंद ठाकुर, नवगछिया थानेदार संजय कुमार संधांशु आदि अन्य की भी
मौजूदगी देखी गयी.

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 509

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *