नवगछिया : विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा रविवार देर रात गिरने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सबौर प्रखंड के सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता अमित यादव समेत अन्य लोगों ने निशिकांत दुबे से महत्वपूर्ण मांग की है।

उन्होंने सुझाव दिया है कि सबौर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन एक ट्रेन चलाई जाए, जो मुंगेर रेल सह सड़क पुल होते हुए नवगछिया तक पहुंचे। इससे दोनों इलाकों के बीच वैकल्पिक आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना बड़ी संख्या में छोटे व्यवसायी, नौकरीपेशा लोग और छात्र-छात्राएं भागलपुर और नवगछिया के बीच आवाजाही करते हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण उनकी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई है।

ऐसे में ट्रेन सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी और सुरक्षित व नियमित आवागमन का एक मजबूत विकल्प उपलब्ध हो सकेगा। अब देखना यह है कि प्रशासन और रेलवे इस मांग पर कितनी जल्दी निर्णय लेते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....