जिला प्रशासन ने की रहने की व्यवस्था, टीम पहुंचते ही शुरू होगा निर्माण कार्य


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बहाल करने के लिए बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 100 सदस्यीय टीम 12 मई को भागलपुर पहुंचेगी। इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जानकारी दी है।

डीएम ने बताया कि टीम में अधिकारी और कर्मी शामिल रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से पूरी टीम के ठहरने की समुचित व्यवस्था कर दी गई है, ताकि सभी सदस्य एक साथ रह सकें। उनके रहने और आवश्यक सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया गया है।

प्रशासन के अनुसार टीम के भागलपुर पहुंचते ही बेली ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे विक्रमशिला सेतु पर जल्द आवागमन शुरू कराने की दिशा में तेजी आएगी।

इधर, पहले से पहुंची बीआरओ की तकनीकी टीम सेतु पर लगातार काम कर रही है। एक्सपर्ट और कर्मी पुल के विभिन्न हिस्सों की तकनीकी जांच कर रहे हैं। सेतु पर मार्किंग के साथ-साथ कमजोर और क्षतिग्रस्त हिस्सों का आकलन किया जा रहा है।

जिला प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि बेली ब्रिज निर्माण के जरिए लोगों को जल्द राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर आवागमन शुरू करने के लिए बीआरओ की टीम को जरूरत के मुताबिक हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet