नवगछिया थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव मोड़ के समीप रविवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बरात जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर फुलकिया निवासी बोधनारायण मंडल उर्फ बोधी मंडल के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में गांव के ही बिलो मंडल के पुत्र पवन कुमार तथा रोहित कुमार के पुत्र मिट्टु कुमार शामिल हैं।

बताया गया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घोघा से गोपालपुर बरात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गोसाईंगांव मोड़ के पास सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद मुन्ना कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं पवन कुमार और मिट्टु कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद यातायात थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष सुजीत वारसी अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा तैयार कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

मृतक के परिजन के बयान पर यातायात थाना नवगछिया में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दुर्घटना में शामिल फरार चारपहिया वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुन्ना कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet