बिहपुर के मिल्की गांव स्थित दादा मांगन साह के उर्स ए पाक में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जायरीनों की आवाजाही के कारण विक्रमशिला सेतु मंगलवार को देर शाम से ही जाम की जद में आ गया. जयारीनोंको भागलपुर से बिहपुर आने में चार से पांच घंटे से भी अधिक का समय लग रहाथा. कई लोग अपना वाहन बदल रहे थे कई लोगों ने पुल पर देर रात पैदल रास्ता अख्तियार कर लिया था. इस क्रम में कई मालमावक ट्रक भी जाम में फंस गये हैं. हालांकि परवत्ता थानेदार ने कहा कि सेतु व सेतु पथ जाम नहीं लगा है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 76
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
